भाजपा आदिवासी नेत्री अनीता ध्रुव बता रही गांव-गांव पहुंचकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों

SHARE:

धमतरी। भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव बदलबो-बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो के बुलंद नारा के साथ वनांचल क्षेत्र का सघन दौरा कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बता रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। अनीता ध्रुव अपने सघन जनसम्पर्क महा-अभियान के दूसरे दिन सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसपुर, मार्यभर्री, बरोली, बाहलुपारा, मैनपुर, लिखमा, कारीपानी, बनियाडीह, घुटकेल, बोराई, घठुला, पावद्वार, कदमपुर, पाईभाटा, सिहावा में जन सम्पर्क किया। इस दौरान अनीता ध्रुव केन्द्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों को ग्रामवासियों को जानकारी दी। मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य एवं केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अनीता ध्रुव ने भूपेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले पौने 5 साल केवल घोटाले और प्रदेशवासियों का शोषण करने में बीता दिए और अब चुनाव पास देखकर भी अपने वादों को पूरा करने के बजाय जनता को झुनझुना पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 5 साल से 5 लाख कर्मचारी इंतज़ार कर रहे हैं, महंगाई भत्ता तो बढ़ा दिया पर उनके एरियर्स का भुगतान कब होगा? साथ ही उन्होंने नियमितीकरण के वादे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि पौने 5 साल बाद संविदा, अनियमित कर्मचारियों को सरकार नियमितिकरण कब करेगी?, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी उसका क्या हुआ?

Join us on:

Leave a Comment