एलआईसी अभिकर्ता दुर्गा कमलेश चंद्राकर को मिला एमडीआरटी और शतकवीर सम्मान

SHARE:

कुरुद। बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक प्रबंधक नरेंद्र रेड्डी एवं संजय मिश्रा के सभी अभिकर्ताओं की बैठक छत्तीसगढ़ रेस्टॉरेंट कुरुद में रखी गयी। जिसमे पूरे मंडल के मुख्या वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर, धमतरी शाखा प्रबंधक धीरज कुमार एवं कुरुद शाखा प्रबंधक सुशील वर्मा द्वारा एमडीआरटी , शतकवीर और सक्रीय अभिकर्ता रहने पर दुर्गा चंद्राकर को सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।

ज्ञात हो कि दुर्गा कमलेश चंद्राकर बीमा के हेल्थ और लाइफ दोनों में ही आकर्षक प्लान के लिये अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। उन्होने एक साल का प्रशिक्षण भी मुंबई के एक ट्रेनर से प्राप्त किया है। पुरे रायपुर मंडल द्वारा जून माह में भी रायपुर डिवीजन में उत्कृष्ट कार्य के लिये हॉटल इंपेरियर ब्लू रायपुर में सम्मानित किया गया था।

दुर्गा चंद्राकर नें इस उपलब्धि का श्रेय अपनें ग्राहकों देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्हे इस विशेष उपलब्धि पर सोशल मिडिया द्वारा कुलेश्वर चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, मोनेश साहू, मनोज साहू, मूलचंद सिन्हा, यशवंत गंजीर, अनुराग चंद्राकर, डगेश्वर दीवान, सोमप्रकाश सिन्हा, किशोर कुर्रे, एवक ध्रुव, चैतराम साहू, धरम चंद्राकर, देवेंद्र साहू, युगेश धीवर, सोमेंद्र साहू, डुमेद्र गंगबेर, राहुल बांधेकर, जनिता चंद्राकर, भारती साहू, रमण पटेल ने बधाई व्यक्त किया है।

Join us on:

Leave a Comment