कुरुद में जोन स्तरीय छतीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन

SHARE:

कुरुद। कुरुद में जोन स्तरीय छतीसगढ़िया ओलंपिक स्पर्धा का आयोजन हुआ । जिसमें नगर व क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति देकर सबका सबका दिल लिया। इस दौरान बांटी ,गिल्ली , भंवरा ,100 मीटर दौड़ , कबड्डी, रस्सा कसी, पिट्टूल , बिल्लस , खोखो आदि खेल सम्पन्न हुए। अतिथियों ने खेलों में भाग लिए सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया व शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने हथेली पर भौंरा चलाकर सबको सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजु साहू,जिला पंचायत सभापति तारणी चन्द्राकर,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू,चुम्मन दीवान,रोशन जांगड़े,राघवेंद्र सोनी, सुचिता अग्रवाल,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्राकर,सीएमओ दीपक खाड़े,सन्तोष प्रजापति, रोशन चन्द्राकर,तुकेश साहू,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष द्वय उमेश साहू ,अजय साहू ,नबी खान,सूर्या चंद्राकर,परमानंद यादव,विजय यादव,नवीन चंद्राकर सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें