सोरिद वार्ड में स्थित ओवर हैंड भरने वाला पाइप लाइन में लीकेज, आज शाम और कल सुबह रहेगा पेयजल सप्लाई प्रभावित

SHARE:

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी में आज शाम और कल सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा। इसका कारण सोरिद वार्ड में स्थित ओवर हैंड भरने वाला पाइप लाइन का लीकेज होना है। जिसका सुधार कार्य किया जाएगा।

महापौर विजय देवांगन ने विशाल ओवर हैंड टैंक को भरने वाले पाइप लाइन को सुधार कर पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। धमतरी नगर पालिक निगम जल कार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोरिद विशाल ओवर हैंड टैंक को भरने वाले पाइप लाइन खराबी के काऱण मेंटनेंस कार्य होगा। बुधवार की सुबह सप्लाई के बाद देर शाम तक मेंटनेंस और मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके कारण बुधवार शाम और गुरुवार सुबह पेयजल सप्लाई बंद रहेगा। जिसके कारण शहर के सभी विशाल ओवर हैंड टैंको से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार को शाम और गुरुवार की सुबह पानी सप्लाई प्रभावित रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें