कुरुद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भखारा व मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहु राम साहू के कुशल नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर नमन करते हुए भरोसा यात्रा मेघा,गाडाडीह, उमरदा, कुरुद में गांधी चौक, पुराना बाजार, कारगिल चौक, कन्हारपुरी,भुसरेंगा ,बगदेही ,चोरभट्टी,भेंडरवानी ,देवरी ,सिहाद सहित भखारा में नुक्कड़ सभा लेकर गांधी, जीवनी पर प्रकाश डालते भूपेश बघेल की राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं व किसान, मजदूर,गरीब, कर्मचारियों, व्यापारी, बेरोजगार, युवा, महिलाओं, छात्र छात्राओं सहित सभी वर्गों व धर्मो के लिए किये कार्यों, छत्तीसगढ़ की संस्कृति , परंपरा,खेल, सभ्यता सहित राम वन गमन की प्रशंसा की।
प्रमुख वक्ताओं में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, गोविन्द साहू, कुसुमलता साहू, सुमन साहू, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भखारा मुकेश कोसरे, मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहु राम साहू , मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मगरलोड चंदन बाफना,राजेश साहू, राजेन्द्र साहू, जनपद सभापति गिरीश साहू,किसान कांग्रेस, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष भखारा संतोषी निषाद, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक, युंका जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी,जिलाध्यक्ष मछुवा कांग्रेस सेवक राम तारक, सहित अनेक वक्ताओं ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किये ।
कुरूद के नुक्कड़ सभा में भरोसा यात्रा के विधानसभा प्रभारी विधानसभा प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री सकलेन कामदार ने उपस्थिति दिये। भरोसा यात्रा के दौरान प्रदेश पार्टी से उपलब्ध राज्य सरकार की उपलब्धि का कलेन्डर,पाम्पलेट, पुस्तक का वितरण किया गया।
भरोसा यात्रा में प्रहलाद चन्द्राकर, श्याम गौर,गीता राम सिन्हा, रवि शर्मा, जयंत गिरी गोस्वामी,ईश्वरीय तारक, बिसाखा साहू,लीना कोसरे, लक्ष्मी साहू,त्रिवेणी साहू,रेखा साहू, लीली श्रीवास,रजत चन्द्राकर,उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी,रौशन जांगड़े, चुम्मन दीवान,इंद्रजीत दिग्वा, युवराज साहू, पप्पू राजपूत, पंकज जोशी, तुलसी राम साहू, तारेन्द साहू, रूद्र नाथ साहू, जितेन्द्र जोशी, मनोज भतपहरी, उमाशंकर साहू,रीशन साहू, कीर्ति चक्रधारी ,डा.हरदेल,प्रवीण कोसरे, सोमनाथ साहू,राजू साहू, तुकेश साहू, अशोक साहू,भीखम यादव, होमेन्द्र साहू,नेतराम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।