लोकसभा निर्वाचन 2024 : वीडियो निगरानी दल गठित

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत अभ्यर्थियां द्वारा आमसभा, जुलूस, प्रचार-प्रसार एवं अन्य निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी एवं अभियान के तहत किये गये व्यय का आंकलन, कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी के लिये वीडियो निरीक्षण दल गठित किया है। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिये सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री नेमीचंद नेताम, लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद के लिये संरक्षण अधिकारी श्री यशवंत बैस तथा विधानसभा धमतरी के लिये सहकारी निरीक्षक श्री भुनेश्वर सिंह नेताम और सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री एल.एल.पनिका को दल में शामिल किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment