धमतरी। शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 31 पौवा शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 2960 रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिक्री रकम 101 रुपये, 1 मोबाईल भी जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मगरलोड एवं सायबर प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम चारभाठा में आरोपी ललित कुमार महानंद को शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 31 पौवा, बिक्री रकम 101 रूपये,एक मोबाईल जब्त किया। पुलिस ने थाना मगरलोड मे अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




