जुआ खेलते 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। जुआ खेलते 4 जुआरियों को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 2170/- रुपये जब्त किया है। जुआरियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं। इसी तारतम्य में थाना मगरलोड पेट्रोलिंग को मोबाईल से मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम छिपली नदी के किनारे में कुछ लोग रूपये पैसे से हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती ताश नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर ग्राम छिपली नदी के पास में जाकर घेराबंदी कर ताश नामक जुआ खेलते शंकर दीवान पिता हिरामन दीवान, चुम्मन लाल सेन पिता अवध राम, बाबुलाल साहू पिता सुदामा साहू और अवध राम साहू पिता स्व. नंदराम साहू को गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से 2170 रूपये व 52 पत्ती ताश जब्त किया गया

Join us on:

Leave a Comment