नगरी @ प्रदीप साहू। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अशोक सोम को कांकेर लोकसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति में सदस्य नियुक्त किया गए हैं।
चुनाव संचालन समिति में सदस्य नियुक्त होने पर पूर्व विधायक सोम ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की रीति – नीति को जन – जन तक पहुंचाएंगे और कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।




