mahasamund : अल्प समय में ही नागरिकों की समस्या का समाधान किया जा रहा है – अनिता रावटे

SHARE:

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए नगरीय निकायों में सतत जारी है। महासमुंद के वार्ड क्रमांक 12 और 23 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए श्री राम पाठशाला में इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें 286 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिता रावटे मौजूद थी। शिविर में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, राजेन्द्र चन्द्राकर, डमरू मांझी, महेन्द्र सिक्का, विक्की गुरूदत्ता, लोकेश्वर साहू, ताराचंद तांडी, उत्तरा प्रहरे, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, निर्मला कुमार, भरत खत्री, माखन यादव, जितेन्द्र साहू, ताराचंद चांडक एवं वजीर अरोरा मौजूद थे। शिविर में नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लवकेश कुमार भी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि अनिता रावटे ने शिविर में पहुंचे लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जिसके माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। सभी नागरिक इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ सरकार जन मानस को कैसे शासकीय एवं विभागीय योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों का त्वरित निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा शिविर का मुख्य उद्देश्य नगरीय समस्याओं का तत्काल और समय-सीमा में निराकरण करना है। नई सरकार ने 6 महीने की अल्प अवधि में ही उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें