तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 युवकों ने दम तोड़ा

SHARE:

बालोद। नेशनल हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमहिटोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक मृतक की पहचान डोमेन्द्र यादव निवासी ग्राम गुजरा के रूप में की गई है, जबकि दूसरे युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment