Dhamtari : जिले में बारिश के साथ गिरे ओले

धमतरी। धमतरी जिले में मंगलवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही एक उत्तर दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर तक फैली हुई है। इसके आलावा एक निम्न दाब की द्रोणिका उत्तरप्रदेश से बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है।

Leave a Comment

Notifications