नवापारा…. नवापारा में जुआ खेल रहे 10 लोगों को गोबरा नवापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपए नकद, ताश और अन्य सामान जब्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा के कसेर पारा स्थित नारायण कंसारी के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा। जहां 10 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए।
पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम नारायण कंसारी, राजा कंसारी, राजकुमार कंसारी, कमलेश शर्मा, लोकेश कंसारी, नमन साहू, धनेंद्र साहू, योगेश यादव, देवा साहू, ओम कंसारी बताया। पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,130 रुपए नकद, ताश के पत्ते और 1 नग दरी जब्त की है।




