कुरूद। “मोर गांव – मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुंडी में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई। ऊर्जावान, दूरदर्शी एवं समाजहितैषी सरपंच ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित महिला कमांडो समिति ने गांव को नशे से मुक्त करने का संकल्प लिया। समिति की कमान अध्यक्ष श् मंजीता निषाद को सौंपी गई, जिन्होंने मातृशक्ति को एकजुट कर इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि टिकेश साहू (संरक्षक, सरपंच संघ कुरूद एवं अध्यक्ष, गुरुघासीदास महाविद्यालय जनभागीदारी समिति कुरूद) ने गहन चिंतन प्रस्तुत करते हुए कहा –
“युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में तेजी से फंस रही है। 14 से 34 वर्ष की आयु वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। यह हमारे समाज और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। शिक्षा संस्थानों में युवाओं की घटती संख्या इसका जीवंत उदाहरण है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो हम अपनी भावी पीढ़ी खो देंगे। भैंसमुंडी का यह संकल्प समूचे जनपद को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा।”