धमतरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन

SHARE:

धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गोकुलपुर बस्ती में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम एकलव्य खेल मैदान में कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया।

पथ संचलन खेल मैदान से प्रारंभ होकर रामबाग, रामपुर वार्ड, संतोषी मंदिर, भटगांव चौक, गोकुलपुर चौक, करमां माता चौक होते हुए ब्रह्म चौक पहुंचकर पुनः खेल मैदान में समापन हुआ। कार्यक्रम स्थल पर स्वयंसेवकों ने दंड चलन और योग-आसन का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. पूर्णेंदु सक्सैना, डायरेक्टर वी वाय हॉस्पिटल रायपुर एवं क्षेत्र संघ चालक, ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण और देश निर्माण है। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा, क्षेत्र, रंगभेद और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर देश और समाज के लिए कार्य करना आवश्यक है।

Join us on:

Leave a Comment