Dhamtari: गड्ढा मरम्मत कार्य का नगर निगम के सभापति ने किया निरीक्षण

SHARE:

धमतरी…. नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों को दिवाली से पहले दुरुस्त करने का अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में सदर बाजार रोड पर चल रहे गड्ढा मरम्मत कार्य का आज नगर निगम के सभापति विजय मोटवानी ने स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभापति मोटवानी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और मरम्मत का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर सदर बाजार जैसे व्यस्ततम इलाकों में आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर यहां का कार्य करवाया जा रहा है ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Join us on:

Leave a Comment