परिक्षेत्र साहू समाज बानगर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

SHARE:

कुरूद…. परिक्षेत्र साहू समाज बानगर (सिंगल द्वीप) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह  हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तहसील साहू समाज कुरूद के अध्यक्ष  कृष्णकांत साहू एवं छत्तीसगढ़ साहू समाज के पूर्व उपाध्यक्ष  चितरंजन साहू उपस्थित रहे।

समारोह में तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित और जागरूक होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझता है, तभी समाज में सुधार और नवाचार संभव होता है। उन्होंने एकता, संगठन और सहयोग की भावना को समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि “संगठन का रास्ता ही जीत का रास्ता है।” साथ ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने लगातार दूसरी पारी में अध्यक्ष पद का दायित्व संभालते हुए समाजजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “साहू समाज केवल रोटी-बेटी के संबंधों तक सीमित न रहे, बल्कि एकता और सहयोग के बल पर रचनात्मक कार्यों की दिशा में अग्रसर रहे।”उन्होंने वर्तमान में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की और समाज से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। साथ ही युवक-युवतियों को समाज से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Join us on:

Leave a Comment