सांकरा के मानस सम्मेलन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

SHARE:

प्रदीप साहू @ नगरी । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांकरा में मानस सम्मेलन का आयोजन 13 फरवरी से 17 फरवरी तक किया गया है जिसके तृतीय दिवस में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सांकरा में आयोजित मानस सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम बन गया। शिवभक्ति के इस महापर्व पर गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई है जहां श्रद्धालु भजन के साथ-साथ भोजन कर दानदाताओं को कृतार्थ कर रहे हैं ,मानस सम्मेलन में श्रीरामचरितमानस के मधुर पाठ और भावपूर्ण व्याख्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन मंडलियों ने भगवान शिव और श्रीराम के गुणगान से ऐसा आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया कि श्रोता देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
विद्वान रामयणी कथावाचकों ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शिव और राम का संबंध अद्भुत है—शिव स्वयं राम के अनन्य भक्त हैं और राम शिव की महिमा का गान करते हैं। इस संदेश ने उपस्थित जनसमूह को गहरी आध्यात्मिक प्रेरणा दी।
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और व्यवस्था भी सुचारु रही।
ग्राम सांकरा का यह मानस सम्मेलन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दे गया। महाशिवरात्रि की इस पावन बेला पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब यह दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की जड़ें आज भी मजबूत हैं।
मंगलवार को होगा मानस सम्मेलन का समापन ,समापन दिन इन मंडलियों द्वारा राम नाम का रसपान कराया जाएगा जिसमें युवा जागृति बाल मंडली कोडमुरपारा सांकरा, जय मां दंतेश्वरी मानस परिवार बेलरगांव ,श्री सत्यम मानस परिवार सिरसीदा ,पवन धरा मानस परिवार छुईहा गरियाबंद, ममता बालिका संपूर्ण मानस परिवार नवागढ़ बेमेतरा, सोर संदेश मानस परिवार खैरझिटी महासमुंद , बाल मंडली छिंदपारा सांकरा, श्री कपूरेश्वर मानस परिवार कोपरा रायपुर की माइंस पुत्रों द्वारा राम नाम का बखान किया जाएगा।
मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू, उपाध्यक्ष गिरवर भंडारी, फुलचंद साहू, सचिव नागेन्द्र बोरझा सरपंच, सहसचिव छगन साहू, कोषाध्यक्ष तीरथ साहू, हरीश साहू उपसरपंच सांकरा,आजीवन संरक्षक राजू पटेल, साधु राम साहू, मंच संचालक गजेंद्र सोनबोईर, भूपेश बनपेला, लव साहू, सहित मानस सम्मेलन का सफल संचालन हेतु ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment