धमतरी…. धमतरी मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का 397वीं जयंती समारोह 18 व 19 फरवरी को आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर, विशिष्ट अतिथि डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, मुख्य वक्ता आनंद पवार होंगे।
सुबह 8 बजे भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलेगा। 19 को सुबह 6.30 बजे मां तुलजा भवानी मंदिर में अभिषेक, 8 बजे शिवाजी महोत्सव, 9 बजे मोटर साइकिल रैली, दोपहर 3 बजे शोभायात्रा, शाम 7 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।




