विधानसभा घेराव में धमतरी एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

SHARE:

रायपुर…. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित ‘विधानसभा घेराव’ में धमतरी जिला एनएसयूआई ने ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी जिले के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे और जंगी प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी आदरणीय सचिन पायलट जी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राजा देवांगन के नेतृत्व में एनएसयूआई के जांबाज साथियों ने गर्मजोशी और भारी नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख पायलट जी ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया और हौसला बढ़ाया। एयरपोर्ट पर स्वागत के पश्चात राजा देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का रेला सीधे विधानसभा घेराव स्थल पहुंचा। यहाँ बेरोजगारी, अपराध, और मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर धमतरी एनएसयूआई ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Join us on:

Leave a Comment