राजिम में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, 8 हजार से अधिक श्रमिकों को 2.53 करोड़ की सहायता राशि

SHARE:

राजिम । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को 15 मार्च को राजिम में श्रमिक सम्मेलन एवं डमी चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित रहें। इस दौरान श्रमिकों को मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 309 श्रमिकों को 61 लाख 80 हजार रुपये की सहायता दी गई। वहीं मुख्यमंत्री श्रमिक औजार योजना के तहत 88 श्रमिकों को 3 लाख 3 हजार 512 रुपये का लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 7 हजार 437 श्रमिकों को 1 करोड़ 58 लाख 59 हजार 500 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा  सहायता योजना के तहत 143 श्रमिकों को 9 लाख 92 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 66 श्रमिकों को 13 लाख 20 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 36 श्रमिकों को 7 लाख 20 हजार रूपये की सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार कार्यक्रम में कुल 8 हजार 79 श्रमिकों को 2 करोड़ 53 लाख 75 हजार 12 रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment