जिला स्तरीय रोजगार मेला 18 अगस्त को, 320 पदों पर होगी भर्ती

अम्बिकापुर। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजकों के द्वारा विभिन्न पदों पर जिसमें तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 320 पदों पर साक्षात्कार लेने के लिए उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय रोजगार मेले हेतु जिले के समस्त शिक्षित युवा  रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है। मेले में सहभागिता हेतु ऑनलाईन www.erojgar.cg.gov.in  एवं छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर अपना रोजगार पंजीयन रोजगार मेले हेतु पजीयन दोंनों ही आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाईन पोर्टल ई-रोजगार पर अपना पंजीयन नहीं करवाया है, वे विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

जिले के ऐसे समस्त इच्छुक आवेदक जो रोजगार मेला में भाग लेना चाहते हैं, तो अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज का फोटो के साथ  18 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर अम्बिकापुर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिला स्तरीय रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप होगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment