मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 25 मार्च को देंगे लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात 

SHARE:

धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ

धमतरी…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  25 मार्च को बलौदाबाजार से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे, राशि अंतरित करेंगे| धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ मिलेगा । उनके खाते में -10 हज़ार रुपये आयेंगे । ये राशि सालाना आयेगी ।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। इस योजना में धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूर पात्र है ।
भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की वित्तीय सहायता सीधे हितग्राही के बैंक खाते में दी जाती है।
धमतरी जिले में कल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के कुल 23,107 हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रति हितग्राही 10,000 रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ऑनलाइन अंतरित की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर कलेक्टर के मार्गदर्शन में तथा तहसील एवं नगरीय निकाय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस दौरान चयनित हितग्राहियों को सहायता राशि हस्तांतरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

संख्यात्मक जानकारी के अनुसार जिले के तहसील स्तर पर कुल 19,434 हितग्राही शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से कुरूद, धमतरी, मगरलोड, भखारा आदि क्षेत्र शामिल हैं। वहीं नगरीय निकायों के 3,673 हितग्राही भी योजना का लाभ प्राप्त करेंगे। इस प्रकार जिले में कुल 23,107 हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment