कुरुद। कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरीखुर्द में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर कुरुद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश 26 मार्च को सुबह भोजन करने के बाद अपने कमरे में आराम करने चला गया था। दोपहर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहार दौड़ गई। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश की कुछ माह पहले सगाई हुई थी और घर में विवाह की तैयारी चल रही थी। 27 अप्रैल से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था। जबकि 29 अप्रैल को बारात निकलने वाली थी। इससे पहले युवक के इस कदम ने सारी खुशियों पर विराम लगा दिया।



