Dhamtari : पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हमले में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धारा हत्या के प्रयास के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार वर्मा गैरेज के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने वेंकटेश ध्रुव अपने साथी तोषण सिन्हा के साथ शुक्रवार को शाम 7 बजे दुकान के पास था। इसी दौरान आरोपीगण अमन चन्द्राकर एवं मेहुल चन्द्राकर वहां पहुंचे, जहां पुरानी रंजिश को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी तथा धक्का-मुक्की की गई। इसी बीच मेहुल चन्द्राकर ने तोषण सिन्हा के पेट तथा अमन चन्द्राकर द्वारा उसी चाकू से पीठ एवं कंधे के पास हमला कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू छत्तीसगढ़ ढाबा के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस ने चाकू को जब्त कर लिया । आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment