बिन्द्रानवागांव उद्यान रोपणी में आम फलबहार की पुनः नीलामी 20 अप्रैल को

SHARE:

धमतरी। सहायक संचालक उद्यान, जिला-धमतरी के अधीन शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव में 15 अप्रैल 2026 को आयोजित आम फलबहार की नीलामी को निरस्त कर दिया गया है। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीकर्ता द्वारा निर्धारित नियम अनुसार 50 प्रतिशत राशि जमा नहीं किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब आम मातृवृक्षों में लगे आम फलों की पुनः नीलामी 20 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 2:30 बजे शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव, विकासखंड धमतरी में आयोजित की जाएगी।

उद्यान विभाग द्वारा इच्छुक व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे नीलामी में भाग लेने से पूर्व संबंधित नर्सरी स्थल पर जाकर आम फलबहार का अवलोकन कर लें तथा नीलामी की शर्तों एवं नियमों की जानकारी प्राप्त कर लें। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु इच्छुक बोलीकर्ताओं को अमानत राशि के रूप में 5000 रुपये रोपणी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वाधिक बोली लगाने वाले मान्य बोलीकर्ता को नीलामी स्थल पर ही तत्काल 50 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, अन्यथा नीलामी नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment