धमतरी । जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कमिश्नर रायपुर श्याम धावड़े भी है।
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी एवं जोशीले अंदाज में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद महासमुंद रूप कुमारी चौधरी , विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत सिंह, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम, जनप्रतिनिधि प्रीतेश गांधी, राजेश शर्मा, प्रकाश बैंस सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।








