कुरुद थाना और सिटी कोतवाली को मिले नए थाना प्रभारी

धमतरी। जिले में हाल ही में पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत कुरूद थाना और सिटी कोतवाली को नए थाना प्रभारी मिले हैं। एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद नए प्रभारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना प्रभारी रहे निरीक्षक चंद्रकांत साहू को अर्जुनी थाना स्थानांतरित करते हुए साइबर सेल प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुरूद थाना की कमान अब निरीक्षक अवध राम साहू को दी गई है, जिन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail