मनीष सरवैया @ महासमुंद। तेन्दूकोना पुलिस ने सोलर प्लांट में हुई कॉपर वायर चोरी का किया खुलासा
एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
चोरी का माल खरीदने वाले बर्तन व्यवसायी पर भी कार्रवाई की गई है
विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड के सोलर प्लांट से 16 किलो कॉपर वायर चोरी हुआ था
पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर भास्कर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का कॉपर वायर बरामद किया।
मामले में शिकारीपाली के एक बर्तन व्यवसायी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है
पुलिस ने कुल 16 हजार रुपये का कॉपर वायर जब्त कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है
और कौन लोग लिप्त है जांच कर रही पुलिस








