धमतरी। जिले के थाना अर्जुनी क्षेत्र में ताबीज पहनाने के बहाने कमरा में ले जाकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूजा पाठ और ताबीज पहनाने का बहाना करके महिला को कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत का प्रयास किया। महिला ने विरोध कर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में अर्जुनी थाना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ़ मोची गब्बर को गिरफ्तार कर न न्यायालय में किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।









