नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। नाबालिग  को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी को धमतरी पुलिस ने   गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में थाना सिहावा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना पर तत्काल गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ खोजबीन एवं विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम के सतत् प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता के कथनों एवं चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आरोपी राकेश डहरिया  के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 46/2026 पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87 एवं 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गई है। प्रकरण में पीड़िता का न्यायालयीन कथन, एफएसएल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment