कुरुद और अर्जुनी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 51 पौवा शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने बलियारा-शंकरदाह रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास 41 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं कुरुद पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13 पौवा शराब जब्त किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत 4960 रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बलियारा-शंकरदाह रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, किन्तु पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से 41 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। जिसकी कीमत 3280 रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में अपराध क्रमांक 73/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

वहीं थाना कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मरौद स्थित पिपरिहा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी कामता महिलाकर को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। जिसकी कीमत 1,040 बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 640 रुपये भी जब्त किया गया। आरोपी से कुल 1680 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/26, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment