मेघा महानदी का वैकल्पिक डायवर्सन मार्ग बंद, कुरुद-मगरलोड का सीधा संपर्क टूटा

धमतरी। जिले में लगातार दो दिनों तक हुई तेज बारिश ने मेघा महानदी पर बन रहे हाई लेवल पुल के वैकल्पिक डायवर्सन मार्ग को भी प्रभावित कर दिया है। सुरक्षा कारणों से रविवार शाम से डायवर्सन मार्ग बंद कर दिया गया, जिससे कुरुद और मगरलोड विकासखंड के बीच सीधा सड़क संपर्क एक बार फिर टूट गया है।
लगातार बारिश के कारण डायवर्सन मार्ग पर कई जगह पानी भर गया है। सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है, जबकि कई हिस्सों में मिट्टी बह जाने से रास्ता संकरा और जोखिमभरा बन गया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है।
डायवर्सन बंद होने के बाद कई दोपहिया वाहन चालक एनीकट के ऊपर से नदी पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। वहीं चारपहिया वाहनों को खुड़ी, करेली-नारी और राजिम मार्ग से होकर 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment