Kurud के वार्ड नम्बर सात में मनाया आंवला नवमी का पर्व

मुकेश कश्यप @ कुरुद। नगर पंचायत कुरुद (Kurud) अंतर्गत वार्ड नम्बर सात वृन्दावन सरोवर स्थित शिव मंदिर के पास स्थानीय मातृ शक्तियो द्वारा आंवला नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान माताओ ने आंवला के पेड़ की पूजा करते हुए सन्तानों की मंगलकामना के साथ ही जनकल्याण व खुशहाली के लिए भी दुआ मांगी।

विदित है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन व्रत रखा जाता है, साथ ही आंवला के पेड़ की पूजा भी की जाती है, ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और कष्ट दूर होते हैं। इस दिन महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर संतान प्राप्ति और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करती हैं। इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन भी किया जाता है। आंवला नवमी के पावन दिन व्रत कथा को पढ़ने या सुनने का भी विशेष महत्व होता है, ऐसा माना जाता है कि कृष्ण ने बाल लीलाएं छोड़कर अपनी जिम्मेदारियों को समझा था और मथुरा का त्याग किया था, इसलिए उस दिन को आंवला नवमी के रूप में पूजते हैं।

Leave a Comment

Notifications