कुरूद। विधवा राधाबाई के निधन पर वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद तुमेंश्वरी दौलत ध्रुव ने जरूरतमंद गरीब परिवार की पुत्रवधू खेदीनबाई यादव को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहयोग किया और भविष्य में कोई दिक्कत आने पर सहयोग का आश्वासन दिया। उसके स्वाभाविक भावना को देखते हुए मन्नू यादव सहित वार्ड के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया। वार्ड के लोगों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की, क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने भी पार्षद को ऐसे पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दौलत ध्रुव, भोजराज चंद्राकर, नेतराम यादव ,तीरथ ढीमर ,ममता साहू शामिल थे।



