कुरुद। चरवाहे के ऊपर रंजिश के चलते जानलेवा हमला के मामले में ग्राम अटंग के लोगों का कुरुद थाना का घेराव जारी है। थाने के सामने बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है और हमले के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक विश्राम पटेल 25 नवंबर को सुबह अपने बकरियों को चराने के लिए अटंग एवं भाठागांव के बीच गए हुए थे। इस दौरान बाइक सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों ने डंडे, खूंटे से विश्राम के ऊपर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया था । इसके बाद मौके से फरार हो गए थे । वहीं कुछ दूर खेत में बकरी चरा रहे खिलेंद्र यादव ने चिल्लाने की आवाज सुना, तब उसके पास पहुंच कर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद खिलेंद्र ने अपने परिजन सहित ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि रोशन चंद्राकर को फोन के माध्यम से सूचित किया। तुरंत घटनास्थल पर सरपंच और ग्रामीण पहुंचे। उसके बाद स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस को बुलाया गया और कुरूद सिविल अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसकी हालत को काफी गंभीर देखते हुए आनन फानन में धमतरी के श्रीराम अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज जारी है
थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य का कहना है ग्रामीणों ने कुछ सुराग दिया है उसके आधार पर कड़ियों को जोड़ा जा रहा है । उसके आधार पर कार्यवाही की जावेगी। अभी जल्दबाजी में कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन अपराधी जल्द ही पकड़े जानेंगे मुझे पूरा भरोसा है। ग्रामीण जिनकी बात कर रहे हैं उनका बयान हुआ है, ये जांच का विषय है।



