धमतरी। नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को जिले की सिहावा पुलिस ने तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिले की न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबक थाना सिहावा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थिया / सूचक के वैध सरंक्षण से अनुमति के बिना अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिहावा जिला धमतरी में अपराध कमांक 03/22 धारा 363 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
नाबालिग बालिका के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिये थे। जिस पर एसडीओपी.नगरी श्री मंयक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर द्वारा सायबर सेल के मदद से सिहावा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान अपहृता के परिजनों से अपहृता एंव संदेहियों का मोबाईल नंबर मिलने से टॉवर लोकेशन के आधार पर टीम गठित कर ईशगांव नजुलनगर तेलंगाना रवाना कर संदेहियों का पतातलास कर दिनांक 03.12.22 को ईशगांव नजुलनगर थाना ईशगांव तेलंगाना राज्य से अपहृता को बरामद कर एवं आरोपी नीलकमल बंजारे को हिरासत में लिया गया।
आरोपी नीलकमल बंजारे पिता तिलक राम बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी मटिया मल्हार जिला बिलासपुर को दिनांक 04.12.22 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी को 05.12.2022 को न्यायालय धमतरी प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि० राधेश्याम बंजारे, आर० भूपेन्द्र पद्मशाली,योगेश सोम, मआर० खुशबु यादव का विशेष योगदान रहा।




