बलियारा में अचानक तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप

SHARE:

धमतरी। शिकार की तलाश में जंगली जानवर अब बस्ती की ओर रुख करने लगे हैं। शनिवार शाम ग्राम बलियारा में अचानक तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम चौकसी में लगी हुई है।लोगों में यही उत्सुकता है कि आखिर कब तेंदुआ पेड़ से नीचे उतरेगा।

शनिवार को ग्राम बलियारा में एक तेंदुआ लोगों को नजर आया। यह तेंदुआ पहले किसी ग्ग्रामीण के घर में घुसा था, उसके बाद बाहर आकर एक पेड़ पर चढ़ गया, जिसे देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ-साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना पर अर्जुनी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

Join us on:

Leave a Comment