मुकेश कश्यप @ कुरुद। ग्राम पंचायत कुम्हारी विकासखंड कुरुद में सरपंच हेतु हुए उपचुनाव में गेन्दलाल बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुए है। आज जनपद पंचायत कुरूद में आज भरत नहर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी , आशीष शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुरुद , जनपद सभापति प्रतिनिधि महेंद्र साहू ,खिलावन पाल ,सरपंच जोरातराई खेमराज जांगड़े एवं समस्त ग्रामवासी ने गेन्दलाल बघेल को माला पहना कर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया दी व ग्राम में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लोगों की सेवा करने की उम्मीद जताई।




