कुरूद में युवा कांग्रेस ने की “छात्र-युवा अधिकार आग्रह केन्द्र ” पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

SHARE:

मुकेश कश्यप @ कुरुद। आज कुरूद में युवा कांग्रेस द्वारा “छात्र-युवा अधिकार आग्रह केन्द्र” पोस्टकार्ड अभियान की कुरुद कॉलेज से शुरुआत हुई। मिली जानकारी अनुसार प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार कुरुद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा के आरक्षण नीति के खिलाफ पहले दिन कुरूद कॉलेज में स्टॉल लगाकर “छात्र-युवा अधिकार आग्रह केन्द्र”पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष भारतभूषण साहू, महासचिव यक्ष साहू , एनएसयूआई उपाध्यक्ष पुना राम साहू, घनश्याम ध्रुव, सूर्य प्रकाश साहू, पंकज साहू सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहें।

Join us on:

Leave a Comment