कठौली में हुआ 6 गाँवों के भाजपा का शक्तिकेन्द्र सम्मेलन

SHARE:

कुरुद। मुख्य वक्ता कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर जी एवं धमतरी विधायक रंजना साहु जी ने कांग्रेस सरकार के 36 वादों के 36 पोल गिनाये, कार्यकर्ता संकल्प ले एकजुट हो जाये कांग्रेस के धोखेबाज़ सरकार को 8 माह बाद भगाना है ! *

आज सिर्री मंडल के कठौली शक्ति केन्द्र एवं दर्रा शक्ति केन्द्र से 6 गाँवों के भाजपा कार्यकर्तागण कठौली के सम्मेलन में हज़ारों के संख्या मे सम्मिलित हुए ! भाजपा शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम कठौली के खेल मैदान परिसर आश्रम के पास किया गया है, जिसमें हमारे प्रेरणास्रोत क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा.अजय चन्द्राकर जी, धमतरी विधायक मा.रंजना साहु जी, कांग्रेस के वादाखिलाफी सरकार की खुब बखिया उधेड़ी, छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की कोई चीज नही, विकास कार्य शुण्य है, चारों तरफ़ कांग्रेस के लोग लुट मचाये हुए है ! हर मोर्चे में कांग्रेस सरकार फैल हो रही है, उसे उखाड़ने का समय आ गया है ! कुरूद विधानसभा एवं मंडल की ओर से यह प्रथम सम्मेलन है !
सम्ममेलन मे भाजपा के पदाधिकारियों में सिर्री मंडल के प्रभारी भानु चन्द्राकर ने कहा हमारे नेता अजय चन्द्राकर एवं भाजपा सरकार बग़ैर घोषणा किये विकास कार्यों की गंगा बहा दी, समाजिक बुराइयों में सर्वाधिक शराब दुकान बंद कराने वाले छत्तीसगढ के एकमात्र नेता है, ठीक इसके विपरीत कांग्रेस के लोग गाँव गाँव शहर के प्रत्येक मोहल्लों में घर पहुँच शराब एवं नशा पहुँचा रहे है, 36 वादों मे 30 से भी ज़्यादा वादे पुरा नहीं किये ! भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष गौकरण साहु ने कहा भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने का समय आ गया है, प्रधानमंत्री आवास रोकने वाले कांग्रेस के नेताओं को गाँव के ग़रीबों से बहिष्कृत करायेंगे ! भाजपा मंडल पुस्पेन्द्र साहु ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा भाजपा ने विकास कराया कांग्रेस ने विनाश का रास्ता अपना लिया है, हर वादों के लिए सरकार धोखेबाज़ साबित हो रहे है !
*इस अवसर पर सम्मेलन के अतिथि एवं पदाधिकारियों के रूप में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साहु, मंडल प्रभारी पुजा साहु, जनपद सदस्य तामेश्वरी साहु, लोकेश साहु, सुनिल गायकवाड, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, मंडल महामंत्री जागेश्वर साहु, किसान मोर्चा अध्यक्ष शेखर साहु, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोचन साहु, मंडल सहसंयोजक चन्द्रशेखर गोस्वामी, सरपंच अभिमन्यु निषाद, कुबेर सिंह ध्रुव, वरिष्ठ जन सेवकराम साहु, भगवानी राम साहु, ठाकुर राम साहु, बेनीराम पाल, भादुराम साहु, बिसेलाल साहु, खेमचंद साहु, पूर्व सरपंचगण खिलावन साहु, पवन साहु, वीणा जयमित्र साहु, निर्मला बिमल साहु, उत्तम शर्मा, चिमन साहु, लेखराम साहु, गणित पटेल, सरपंच अजय कश्यप, अजितगिरी गोस्वामी, शेषनारायण दुबे, पुखराज साहु, गिरवर साहु, लोकेश सार्वा, डा. खेमराज साहु, तोरण साहु, राजकुमार साहु, भुवनेश्वर साहु, नेतराम साहु, शंकुतला साहु, नरेश साहु, तुलसी पटेल, यादुराम साहु, रोहित साहु, इन्दु साहु, प्रेमलाल साहु, ओम साहु, छत्रपाल साहु, सागर साहु, महेश साहु, सितेश साहु, खोमेश्वर साहु, देवेन्द्र साहु, नीलकमल साहु, हेमंत साहु, देशांत सिन्हा सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र प्रभारीगण, संयोजक, सहयंयोजकगण, बुथ अध्यक्ष एवं बुथपालकगण, महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, महिला बुथ अध्यक्षगण, युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण, किसान मोर्चा के पदाधिकारीगण, आई टी सेल के पदाधिकारीगण सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं महिला कार्यकर्तागण हज़ारों के संख्या में सम्मिलित हुए ! इस सुअवसर पर ग्राम सिर्री, दर्रा, गोजी, कठौली से कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय चन्द्राकर जी के विकासपरक सोंच एवं भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किये ! मंच संचालन देवेन्द्र साहु परसट्टी, एवं आभार प्रदर्शन त्रिलोचन साहु दर्रा ने किया।

Join us on:

Leave a Comment