संगी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर छत्तीसगढ़ी एल्बम “कारी सवरेंगी” का ऑफिशियल वीडियो लॉन्च

SHARE:

रायपुर। संगी म्यूज़िक द्वारा निर्मित “कारी सवरेंगी “का ऑडियो डिजिटल प्लेटफार्म मे रिलीज़ किया गयाऔर जल्द सुपर हिट हुआ। दर्शकों में खासकर युवाओं में काफी क्रेज रहा, जिसका रिस्पॉन्स मिलते ही लोगों ने रील्स और कवर सॉन्ग बना रहे हैं। संगी म्यूजिक” कारी सवरेंगी” का ऑफिशियल वीडियो जोर शोर से पब्लिसिटी के साथ 30 जनवरी को लॉन्च किया गया।

इस गाने को कमाल की यंग और टैलेंटेड टीम ने बनाया है। गाने में छत्तीसगढ़ फिल्मों के जाने माने एक्टर खूबसूरत शानदार जोड़ी “जयेश कामवरपु “और “जागृति सिन्हा “की है। गाने में स्वर, गीतकार, कंपोजिशन हिरेश सिन्हा और जीतेश्वरी सिन्हा ने दिया है। म्यूजिक का डायरेक्शन और अरेंजर परवेज़ ख़ान है। रायपुर के पीटीएफ स्टूडियो द्वारा वीडियो बनाया गया है। एल्बम के डायरेक्टर, एडिटर और पोस्टर डिजाइनर पुष्कर साहू है और स्टोरी स्क्रीनप्ले और क्रिएटिव डायरेक्टर सुमीत बसईवाला है।

मेकअप श्रीवा तिवारी और प्रोडक्शन मैनेजर अमित पांडे और पारस रजक है। गाने का डिजिटल डिस्ट्रिब्यूशन ईलुजन वीएफएक्स ने किया है। इस गरिमामय आयोजन मे छत्तीसगढ़ी फिल्म और एल्बम इंडस्ट्री से, जी स्वामीजी, श्रीनिवास रेड्डी, दुर्गा राव, अरुणा राव, रेणुका जयेश राव, राजेश राव, विद्या गुप्ता , रवि साहू, शीतल साहू, वीना सेंद्रे, तुषार सोलंकी, केतन राठौर, अमृता कुशवाहा, मोना वर्मा, अंकित कुशवाहा, निलेश पटेल, जागेश वर्मा, राज कटारे, अमित शर्मा, राकेश यादव और अन्य लोग उपस्थित थे। गाने की लांचिंग इवेंट रायपुर के हाइलर्स वर्ल्ड थिएटर क्लब में किया गया।

Join us on:

Leave a Comment