प्रदीप साहू @ नगरी । हाथ जोड़ो यात्रा ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत कौहाबाहरा, केरेमुड़ा में किया गया, हाथ जोड़ों यात्रा प्रभारी अम्बिका मरकाम, सिहावा विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति रही। हाथ जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर घर-घर जाकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दिया गया तथा बताया गया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता राहुल गांधी पूरे भारत में 3570 कि.मी. भ्रमण कर रहे है जो 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। भारत को एक नई दिशा देने के लिए अच्छी शुरूआत है। वही लोगों का प्यार उन्हे बढ़ चढ़कर मिल रहा है। जिससे बहुत से लोगों को परेशानी हो रही है क्योंकि हमेशा से ही कांग्रेस एक दूसरे को जोड़ने का प्रयास करती आ रही है।
हाथ जोड़ों यात्रा के दौरान दुगली में राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांग आयोग के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, डाॅ लक्ष्मी ध्रुव विधायक, अम्बिका मरकाम पूर्व विधायक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। पूर्व में इस स्थान पर राजीव जी की प्रतिमा का अनावरण पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ प्रभारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया गया था। कुछ दिन पहले उस मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा खण्डित कर दिया गया, जिसे कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दुगली थाना में अपराध दर्ज करवाया गया और मूर्ति को वहां से हटा दिया गया और नया मूर्ति स्थापित किया गया, जिसका अनावरण आज किया गया।
उक्त अवसर पर मीना बंजारे, मनोज साक्षी, दुर्गेशनंदनी साहू, राजू सोम, ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू, बेलरगांव अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, एल.एल. धु्रव, रूद्रप्रताप नाग, राजेन्द्र सोनी, भानेन्द्र ठाकुर, सोनू चैहान, नदीम अली, प्रमोद कुंजाम, किर्ती मरकाम, विकास ठाकुर, शिव परिहार, जावेद खान, वेदराम साहू, पिंकी यदु, राजू कावड़ें, भरत लहरे, शिवा नेताम सरपंच, अनूप वट्टी, रतेश मरकाम, रमाकांत तिवारी, हरीकलाल समुन्द एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।