कुरुद कांग्रेसियों ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर किया नमन, हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की निकली पदयात्रा

SHARE:

मुकेश कश्यप @ कुरुद। सोमवार को पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर काँग्रेस जनों ने गाँधीजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनहित में सहभागी बनने का संकल्प लिया।कांग्रेसिंयो ने कहा कि गांधी जी के बताए रास्ते ,सत्य अहिंसा, भाईचारे व समानता का संदेश युगो-युगो तक प्रासंगिक रहेगा।

तदुपरांत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा करते हुए गांधी चौक स्थित गाँधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यालय से निकली रैली गांधी चौक, बजरंग चौक, डबरा पारा, इंदिरा नगर,पचरीपारा ,शंकर नगर,पुरानी मंडी,पुराना बाजार से कांग्रेस भवन में समाप्त हुईं।
यात्रा दौरान घर-घर राज्य सरकार की योजनाओं का पाम्लेट द्वारा प्रचार कर लोगों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हर्षद मेहता ,राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी गीताराम सिन्हा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,बसन्त साहू,रवि शर्मा,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,जिला पंचायत सभापति सुमन साहू,किसान कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर तारक,वरिष्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर,सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू,पार्षद व युकां विधानसभा देवव्रत साहू,पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,हेमन्त नवरंगे, ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,तारेंद्र साहू,चंद्रकांत चंद्राकर,महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, भीखम यादव,तुलसी साहू, बलदाऊ राम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment