एसपी प्रशांत ठाकुर ने किया नक्सल थाना बोराई एवं बहीगांव कैम्प का आकस्मिक भ्रमण

SHARE:

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा नक्सल प्रभावित थाना बोराई एवं नक्सल इलाके में स्थित सीएएफ कैम्प बहीगांव का आकस्मिक भ्रमण किया एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए । सीमावर्ती थाना बोराई में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले अवैध धान एवं गाँजे,अवैध शराब के तस्करी को रोकने एवं सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

थाना बोराई में डीआरजी की टीम से मिलकर नक्सली गतिविधियों के संंबंध में जानकारी लेकर नक्सल सर्चिंग तेज किये जाने के संंबंध में एवं थाना कैंप के सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संंबंध में एवं नक्सलियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। बोराई थाने सीमावर्ती क्षेत्रों एवं बहीगांव कैम्प निरीक्षण कर कैम्प के सभी अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए और उनका हालचाल जाना। उपस्थित जवानों को ईमानदारी व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने की निर्देश दिया गया। नक्सली गतिविधियों पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर नक्सल थानें एवं कैंपों का भ्रमण कर जवानों हौसला अफजाई कर जवानों को सुरक्षा संबंधी टिप्स देकर सजगतापूर्वक ड्यूटी करने के लिये निर्देशित किया जाता है। एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं उपलब्धता, आवश्यकता का भी मुआयना किया जाता रहा है।
इस दौरान एसडीओपी नगरी श्री मयंक रणसिंह,डीएसपी.(नक्सल ऑप्स)श्री आर.के.मिश्रा,थाना प्रभारी सिहावा श्री एल.आर. ठाकुर,थाना प्रभारी बोरई श्री युगल किशोर नाग,कैंप प्रभारी बहीगांव श्री अर्जुन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment