सम्बलपुर एनीकट निर्माण के लिए 2.37 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

[the_ad id="7752"]

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत टेसुवा नाला में ग्राम सम्बलपुर के पास एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 37 हजार 5 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट के निर्माण से पेयजल, निस्तारी तथा भू-जल संवर्धन के साथ-साथ किसानों को स्वयं के साधन से पानी लिफ्ट कर 100 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।

घटोई नाला में एनीकट निर्माण के लिए 1.52 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के डबरा विकासखण्ड अंतर्गत घटोई नाला में हरदीडीह से डबरा के मध्य एनीकट निर्माण के लिए एक करोड़ 52 लाख 49 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट के निर्माण से पेयजल एवं निस्तारी के लिए जल उपलब्धता के साथ-साथ भू-जल संवर्धन एवं किसानों को स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।

लाडूखाई जलाशय जीर्णाेंद्धार के लिए 1.41 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के बरमकेला विकासखण्ड अंतर्गत लाडूखाई जलाशय के जीर्णाेंद्धार के लिए एक करोड़ 41 लाख 58 हजार रूपए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णाेंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 61 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति होगी।

Leave a Comment

[the_ad id="8170"]
क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?

Notifications