धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में डीएसपी. आईयूसीएडब्लू. श्रीमती सारिका के द्वारा शक्ति टीम के साथ द्वारा आज प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिमा ब्यूटी प्रशिक्षिण केंद्र धमतरी के महिलाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।
अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है। इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं ।
महिलाओं को सायबर सुरक्षा ऑनलाइन ठगी एवं फर्जी कॉल से बचने एवं महिलाओं से छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को भी नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई आज के युवा पिढ़ी द्वारा विभिन्न प्रकार के नशा किये जा रहे जिसको रोकने के लिए धमतरी पुलिस द्वार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड भी कराया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिति चांडक द्वारा भी प्रशिक्षणरत महिलाओं तनाव मुक्त रहने के गुर सिखाया गया एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट के संंबंध में जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में डीएसपी. श्रीमती सारिका वैद्य डॉक्टर प्रीति चांडक,प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिमा ब्यूटी प्रशिक्षिण केंद्र धमतरी के प्रशिक्षक सहित प्रशिक्षणरत महिलाएं बहुत संख्या में उपस्थित थे।