अनीता ध्रुव ने निकाली न्याय पदयात्रा, फिर पांच-सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

SHARE:

धमतरी। भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने दो दिवसीय न्याय-पदयात्रा निकाल कर आज धमतरी जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम पांच-सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने 6 फरवरी को तहसील मुख्यालय कुकरेल के सांई मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना करते हुए अपने न्याय-पदयात्रा की शुरुआत की थी। अनीता ध्रुव ने कहाँ कि कांग्रेस सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए प्रदेश की जनता से झुठे वादे किए। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई, लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार सत्ता में आने के बाद सभी वादों से मुकर गई। अनीता ध्रुव ने बताया कि कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरूद्ध तथा प्रदेश में महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने जनता की आवाज बनकर भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार को जगाने न्याय-पदयात्रा कि। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को सौंपें ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से राज्य अंश राशि की मांग, मितानिन बहिनों को नियमितिकरण व 5000 हजार रूपये मानदेय करने एवं चिटफंड कम्पनी में फंसे निवेशको के पैसे वापस दिलाने की मांग, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग, महिला स्व सहायता समूहों की 2 लाख तक कर्ज माफी करने की मांग तथा प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग कि गई है ।

Join us on:

Leave a Comment