रायपुर में प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक स्वागत

SHARE:

रायपुर। कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल होने के लिए शनिवार को रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट वाली सड़क को कांग्रेसियों ने गुलाब की पंखुड़ियों से सजा दिया था. कांग्रेसियों के उत्साह का आलम यह था कि उनके एयरपोर्ट से निकलते ही शुरू हुई फूलों की बरसात पूरे रास्ते तक होती रही.

बता दें कि प्रियंका गांधी के पहले सोनिया और राहुल गांधी अधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं, लेकिन जिस तरह से प्रियंका गांधी का स्वागत हुआ, जानकारों का कहना है कि आज तक किसी भी न नेता का नहीं हुआ है.

Join us on:

Leave a Comment