Dhamtari : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने किया पंथी नृत्य कर प्रदर्शन

SHARE:

धमतरी। 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने मंगलवार को पंथी नृत्य कर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने गीत में भूपेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए नृत्य किया।

ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका रोजाना अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को मुनगा बेचने के बाद जस गीत के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को पंथी नृत्य कर सरकार को जगाने की कोशिश की। अपने गीतों में सरकार पर कटाक्ष भी किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होते तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

Join us on:

Leave a Comment